Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातअमरोली में पटेल क्लिनिक चलाने वाला फर्जी तबीब दबोचा

अमरोली में पटेल क्लिनिक चलाने वाला फर्जी तबीब दबोचा

मूकनायक समाचार । सूरत

अमरोली पुलिस स्टेशन के पीएसआई एस.एस. जसाणी को मिली बातमी के आधार पर अमरोली-ताडवाडी की मारूतिधाम मंदिर के पास पटेल क्लिनिक में छापेमारी की। तबीब के तौर पर क्लिनिक चलाने वाला सुजीत लल्लाराम पटेल (उम्र-47, निवासी-कार्तिक नगर, छापराभाठा, अमरोली मूलतः रीकेबीपुर, तहसील-नेवडीया, जोनपुर, यु.पी.) की पूछताछ की। उसके पास सरकार मान्य तबीब का सर्टिफिकेट व डिग्री नहीं थी। किन्तु वतन यु.पी. के जोनपुर के डो. इस्माईल नामक अस्पताल में कम्पाउन्डर के तौर पर 3 साल नौकरी की थी। यह नौकरी के अनुभव के आधार पर पटेल क्लिनिक शुरू किया होने का कुबूल किया। पुलिस ने क्लिनिक में जांच कर अलग-अलग तरह की 13 हजार से अधिक एलोपेथिक दवाओं का जत्था कब्जे किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments