Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में अवैध मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई: 2.67 लाख की दवाएं...

बस्ती में अवैध मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई: 2.67 लाख की दवाएं सीज, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे

मूकनायक/राजेश कुमार/जिला ब्यूरो चीफ/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बिना लाइसेंस और बिना बोर्ड के चल रही मेडिकल दुकान पर औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी, जांच रिपोर्ट के बाद होगी न्यायालय में कार्रवाई।

बस्ती। जनपद बस्ती में अवैध मेडिकल स्टोरों के संचालन तथा नकली, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (औषधि), बस्ती मंडल के निर्देशन में बुधवार (05 अगस्त 2026) को औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार (बस्ती) एवं मनोज कुमार सिंह (सिद्धार्थनगर) ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान थाना सोनहा क्षेत्र के अमरौली शुमाली स्थित सीएचसी के निकट बिना लाइसेंस और बिना बोर्ड के संचालित एक मेडिकल स्टोर पकड़ा गया। जांच में पता चला कि उक्त मेडिकल स्टोर का संचालन मोहम्मद खलील पुत्र नूर मोहम्मद द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए। वहीं शेष दवाओं को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत प्रपत्र-16 पर सीज कर दिया गया। सीज की गई दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये बताई गई है।

औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विवेचना पूरी कर संबंधित औषधि निरीक्षक द्वारा सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मेडिकल स्टोरों और नकली अथवा प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments