Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में दो दिनों तक चला औषधि विभाग का अभियान, दो अवैध...

बस्ती में दो दिनों तक चला औषधि विभाग का अभियान, दो अवैध मेडिकल स्टोरों से लाखों की दवाएं सीज, एक दुकान सील

मूकनायक/ इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद में अवैध मेडिकल स्टोरों तथा नकली, नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि विभाग ने लगातार दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त (औषधि), बस्ती मंडल के निर्देशन में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार (बस्ती) एवं मनोज कुमार सिंह (सिद्धार्थनगर) ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और बिना बोर्ड के संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की।

05 अगस्त 2026 को थाना सुनहा क्षेत्र के अमरोली सुमाली स्थित सीएचसी के निकट मोहम्मद खलील पुत्र नूर मोहम्मद द्वारा संचालित अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।

कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए, जबकि शेष दवाओं को प्रपत्र-16 के तहत सीज कर दिया गया। सीज की गई दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये बताई गई है।

इसके पूर्व 04 अगस्त 2026 को अमरोली सुमाली, थाना सुनहा क्षेत्र में विजय यादव द्वारा संचालित अवैध मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की गई।

यहां से भी दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए तथा लगभग 2.40 लाख रुपये मूल्य की दवाओं को प्रपत्र-16 के अंतर्गत सीज किया गया। इसी अभियान के दौरान एक अन्य मेडिकल स्टोर का संचालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद औषधि एवं

प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 22 1 d के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया औषधि विभाग के अनुसार दोनों मामलों में जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विवेचना पूर्ण कर औषधि निरीक्षक बस्ती

द्वारा सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मेडिकल स्टोरों के संचालन तथा नकली नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments