Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातसिविल के निवृत्त नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ आरोप के चलते आरटीआई एक्टिविस्ट...

सिविल के निवृत्त नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ आरोप के चलते आरटीआई एक्टिविस्ट को दबोचा

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत की नई सिविल अस्पताल के निवृत्त आसिस्टन्ट नर्सिंग सुप्रिन्टेन्डेन्ट तथा गुजरात नर्सिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी के खिलाफ सोशियल मिडिया में गलत और अपमानजनक आरोप लगाकर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट को पुलिस ने दबोच लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
नई सिविल अस्पताल में से गत 30 जून को निवृत्त हुए आसिस्टन्ट नर्सिंग सुप्रिन्टेन्डन्ट नर्सिंग इकबाल अब्दुल रहेमान कडीवाला के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट संजय भार्गव इजावा (उम्र-50, निवासी 1, लेकव्यू रो हाउस, पाल और मूलत ः एसएस बंगलो, कन्डरलुर कायलकुलम, केराला) ने खुद के फेसबुक आईडी पर विडियो व लिखावट की पोस्ट रखकर छेडखानी, भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान करने वाली यह पोस्ट के लिए संजय ईजावा के खिलाफ खटोदरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गत 30 जून को आरटीआई एक्टिविस्ट के साथ निर्माण का व्यवसाय करने वाले संजय ईजावा को पुलिस ने दबोचकर जमानत पर रिहा कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments