Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातउधना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर छात्र की मौत

उधना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर छात्र की मौत

मूकनायक समाचार । सूरत

उधना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर से 23 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक ललित रविन्द्र बागले बीएससी के तीसरे वर्ष में अध्ययन करता था और साथ में पार्ट टाईम जोब करता था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलतः महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला के संभाजीनगर निवासी ललित वेकेशन के दौरान सूरत में रहते उनके पिता रवीन्द्र बागले, जो सायण सुगर फैक्ट्री में नौकरी करते है उन्हें मिलने पांच दिन पूर्व आया था। 4 जुलाई शाम वह सायण से ट्रेन में बैठकर नंदुरबार में उसके मामा के घर जाने नीकला था। रात्रि के दौरान उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 के पास अचानक ट्रेन की टक्कर लगने से उन्हें गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूरत रेलवे पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंच गई। मृतक के मोबाईल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार से परिजनों का संपर्क किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments