मूकनायक समाचार । सूरत
समाजसेवी हरीश भाई गुर्जर की प्रेरणा से भीलवाड़ा जिले के ग्राम जगदीश (केरेड़ा) में हरियाली अमावस्या के अवसर पर पहली बार विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री जगदीश भगवान सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले इस शिविर में 500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
समिति के कार्यकर्ता कैलाश दास वैष्णव ने बताया कि 20 से 25 किलोमीटर क्षेत्र का यह पहला इतना बड़ा रक्तदान शिविर होगा। उन्होंने कहा कि हरीश भाई गुर्जर अब तक 45 से अधिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर चुके हैं और स्वयं 60 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं।
समिति ने युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानव सेवा के महाअभियान को सफल बनाने की अपील की है।

