Tuesday, September 29, 2026
Homeमध्यप्रदेशमैहर में आयोजित दक्ष प्रजापति आर्मी की रीवा संभागीय संगठनात्मक बैठक गरिमामय...

मैहर में आयोजित दक्ष प्रजापति आर्मी की रीवा संभागीय संगठनात्मक बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न

मूकनायक/बद्री विशाल प्रजापति सतना/ मध्य प्रदेश

मैहर में दक्ष प्रजापति आर्मी की रीवा संभागीय स्तर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कामता प्रसाद प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दक्ष प्रजापति आर्मी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर. एन. प्रजापति (उगली) उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के मैहर जिले में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर शिव दयाल प्रजापति (जिला महामंत्री, भाजपा, मैहर), दीपक प्रजापति (जिला पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सीहोर), निधि प्रजापति (पार्षद, वार्ड क्रमांक 9, मैहर), रीवा संभाग प्रभारी राजेश प्रजापति, मैहर जिला अध्यक्ष दीपक प्रजापति, सतना  जिला महिला  उत्थान प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू दीदी प्रजापति, रीवा जिला अध्यक्ष विमलेश प्रजापति, मऊगंज जिला अध्यक्ष लक्षपति प्रजापति, सिंगरौली जिला अध्यक्ष रंगलाल प्रजापति,  सतना जिलाध्यक्ष  धर्मेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अलका प्रजापति, प्रीति प्रजापति, अंगद प्रजापति, कन्हैयालाल प्रजापति, विकास प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी रामप्रसाद प्रजापति, भीमसेन प्रजापति, रमेश प्रजापति (आर. पी प्लेस  संचालक मेहर), तथा मीडिया प्रभारी बद्री विशाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन विस्तार, समाज की एकता, युवा सहभागिता एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी ने समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

सभी सम्माननीय अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का हार्दिक आभार।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments