Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानजयपुर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग और पंचायत...

जयपुर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित हुई

मूकनायक/चंद्रप्रकाश शेरू
भरतपुर/ राजस्थान

अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी जयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी की ओर से जयपुर में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल ने की बैठक में पार्टी और संगठन की मजबूती, आगामी पंचायती चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।और पूरी दमदारी से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और घर घर जाकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया बैठक में राजस्थान के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में पदाधिकारियों को संदेश दिया गया कि भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी राजस्थान में एक मजबूत जनआंदोलन के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचकर पार्टी और संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान एवं बहुजन हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पार्टी और संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावी रणनीति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी ने एकजुट होकर राजस्थान में संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र हटवाल और पूरी प्रदेश कार्यकारिणी और राजस्थान के समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments