Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedन्यूज़ छत्तीसगढ़. महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी...

न्यूज़ छत्तीसगढ़. महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां

न्यूज़ छत्तीसगढ़
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियां

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर/दुर्ग। महाबोधि महाविहार (बोधगया) मुक्ति आंदोलन राष्ट्रीय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन पूज्य भदन्त धम्मतप जी (राष्ट्रीय सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी) की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने तथा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।
समिति की ओर से प्रदेशभर में सामान्य सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बौद्ध अनुयायियों ने सदस्यता ग्रहण कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। सदस्यता अभियान के अंतर्गत 1000 रुपये की सदस्यता राशि जमा कराने वाले 28 सदस्यों की सूची जारी की गई है, जबकि प्रदेश में कुल 46 सदस्यों का समावेश किया गया है।
गठित प्रदेश कार्यकारिणी में सविता बौद्ध को प्रदेश अध्यक्ष, चेतना तभाने को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सुजाता वाहणे, बुद्ध मित्रा वासनिक, लता बौद्ध एवं शैलेश चाहांदे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जयश्री बौद्ध को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दिलीप रामटेके को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसंत बौद्ध को प्रदेश सचिव, अशोक मेश्राम को सह-सचिव, डॉ. अरविंद चौधरी को विधिक सलाहकार तथा अनिल जोग को प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है। समिति ने बताया कि आगामी समय में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जिससे संगठन का विस्तार और अधिक सशक्त हो सके।
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के उपरांत प्रदेश सचिव बसंत ओंकार (बसंत बौद्ध) ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन साथियों को जिम्मेदारीपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है, वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन पर विश्वास व्यक्त करने वाले सभी वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
समिति ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों से संगठन के सदस्यता अभियान और जनजागरण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है, ताकि महाबोधि महाविहार (बोधगया) मुक्ति आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments