मूकनायक समाचार । राजकोट
गुजरात में भारी बारिश के चलते जनजीवन त्रस्त हो गया है। अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर, आणंद के साथ राजकोट जिला में काफी बारिश गिरने से रेड अलर्ट घोषित किया है। जिसके तहत राजकोट जिला में निजी व सरकारी समेत ग्रान्टेड सभी स्कूलों में छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही आंगनवाडी, ट्यूशन क्लास इत्यादि बंद रखने की घोषणा की है।
कलक्टर की सूचना से जिलाशिक्षाधिकारी ने परिपत्र जारी कर सभी प्राथमिक, माध्यमिक, व उच्चत्तर माध्यमिक स्कूलों में आज 1 अगस्त, शनिवार को छुट्टी घोषित की है, शैक्षिक कार्य बंद रखा गया है। स्कूल के सभी शिक्षकों व बिनशैक्षणिक स्टाफ को उपस्थित रहने और हेडकवार्टर नहीं छोडने का आदेश दिया है ताकि स्कूल के मकानों का उपयोग असरग्रस्त नागरिकों के लिए आश्रयस्थान के लिए किया जा सके। इसके लिए बीजली, पीने का पानी, शौचालय जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना दी है।
राजकोट महापालिका में म्युनि. आयुक्त ने इमरजन्सी मिटिंग बुलाकर 4 अगस्त मंगलवार तक किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को छुट्टी रद्द करने और इस समय में किसी को छुट्टी नहीं देने का सभी अधिकारियों को सूचित किया है और फोन शुरू रखने और फोन की रिंग बजने पर तत्काल उत्तर देने की घोषणा की है।
पुलिस आयुक्त ने भी पुलिस कर्मचारीयों की छुट्टी शनिवार से सोमवार तक रद्द कर रेस्क्यू के साधनों के साथ सभी स्टाफ को सज्ज रहने का आदेश दिया है। डेम ओवरफ्लो होने पर और बाढ आने पर कौन से कदम उठाए जाए इसके लिए मार्गदर्शन दिया। सौराष्ट्र समेत दक्षिण गुजरात के वेरावळ, द्वारका, जाफराबाद, पीपावाव, भावनगर, विक्टर, अलंग, भरूच, दहेज, मगदल्ला तथा छुट्टी में जहां पब्लिक इकट्ठी होती है ऐसे दीव-दमण समेत सभी बंदरों में भयसूचक सिग्नल लगाने और दरिया में नहीं जाने की सूचना दी गई है।

