Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातशादी की और मायके जाने के बहाने लूटेरी दुल्हन फरार

शादी की और मायके जाने के बहाने लूटेरी दुल्हन फरार

मूकनायक समाचार । सूरत

अमरोली क्षेत्र निवासी एम्ब्रोईडरी कारखानेदार के साथ शादी के एक माह बाद मायके जाने के बहाने लूटेरी दुल्हन और पहचानवाले समेत 7 लोगों के खिलाफ 3.38 लाख रुपयों की धोखाधडी का मामला दर्ज हुआ है।
अमरोली निवासी मूलतः भावनगर के उमरा तहसील के एम्ब्रोईडरी कारखानेदार (राजेश नाम परिवर्तित) की शादी नहीं होने से उनके पिता व संबंधियों को बातचीत की थी। इस दौरान शादी कराने का कार्य करने वाले अरविंद पटेल (निवासी – निलकंठ स्काय, डी.डी. स्पोर्ट्स सर्कल, वरियाव) का संपर्क किया। अरविंद ने उनके पहचान वाले खीमजी भरवाड (निवासी – वेलंजा) ने कुछ लडकियों के फोटोग्राफ्स बताए। जिसमें से प्रणाली नामक युवती पसंद आने पर उसके साथ शादी करने का तय हुआ। किन्तु प्रणाली को शादी के लिए 3 लाख रुपये देने पडेंगे और हमें भी अलग रुपये देने होंगे कहकर नवसारी-वांसदा से 5 किलोमीटर दूर एक वाडी में प्रणाली को देखने गए। जहां पर प्रणाली की माता उषाबेन, जीजा राहुल व मामा भीखाभाई के तौर पर पहचान करवाई गई और शादी तय हुई। 3 अप्रैल को संबंधियों के साथ नीतिन के घर आई प्रणाली को नाक की बाली, चांदी का गहना और कपडे देकर चांदला विधि और 7 मई को फूलहार किए उस दौरान राहुल ने 3.03 लाख और अरविंद तथा खीमजी को शादी कराने के लिए 38,500 रुपये दिए किन्तु 10 जून को प्रणाली 5 दिन के बाद आने का बोलकर एक युवती के साथ चई गई और वापस लौटी ही नहीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments