Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातनगद 50 हजार समेत 5.85 लाख का मुद्दामाल चोर चुराकर ले गए

नगद 50 हजार समेत 5.85 लाख का मुद्दामाल चोर चुराकर ले गए

मूकनायक समाचार । सूरत

महिधरपुरा में वैभवलक्ष्मी अपार्टमेन्ट का फ्लैट में घूसकर तिजोरी का ताला तोडकर नगद 50 हजार रुपये समेत 5.85 लाख रुपयों का मुद्दामाल लेकर फरार हो गए। भोग बने व्यापारी ने महिधरपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया ।
महिधरपुरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोबवर्क कर अपना जीवनयापन कर रहे स्वराजीत धीरेन्द्रनाथ कर्माकर (उम्र-42) मकान संख्या ए-03, वैभवलक्ष्मी अपार्टमेन्ट, खोडियार माताजी के मंदिर के पास, धोबी शेरी, भवानी वड, हीराबाजार, महिधरपुरा में रहते है। स्वराजीत मूलतः पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर जिला में गांव बजपुकुरपारा के निवासी है। दिनांक 28 जुलाई 2026 को दोपहर 4 बजे से रात 8.30 बजे के दौरान उनके घर से वह बाहर काम के लिए गए थे उस दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर को टार्गेट बनाकर घर के दरवाजे को काटकर घर के अंदर घूसकर तिजोरी का लोक तोडा और अंदर रखे नगद 50 हजार रुपये तथा 102 ग्राम वजन के सोने के गहने मूल्य 5 लाख 10 हजार रुपये तथा चांदी के गहने 50 ग्राम वजन के मूल्य 25,000 समेत टोटल 5,85,000 रुपये का मुद्दामाल लेकर फरार हो गए। स्वराजीत ने महिधरपुरा पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच पी.एस.आई. जे. बी. पटेल कर रहे है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments