मूकनायक/नरेश कुमार जाटव/ कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
दिनांक 28 जुलाई 2026 को गाँव मरौना ब्लॉक मंडरायल, जिला करौली में दलित अधिकार केन्द्र के तत्वधान में जागरुकता बैठक का आयोजन किया गयाlजागरुकता बैठक मे दलित महिला, पुरूषों व बच्चों को सरकारी योजनाओ से किया जागरूक जागरुकता बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने सरकार द्वारा संचालित सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना,वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, एकल नारी पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना , विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी देते आगे बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनओं के फॉर्म समय पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए तब जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगाl आगे बताया कि हमे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा का अधिकार दिया है इसलिए हमे बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए तब जाकर हमारा समाज आगे बढ़ेगा और हम सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे तब जाकर हम अर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे l साथ ही कानून की जानकारी मिलेगी, समाज में शिक्षा एवं जागरूकता के अभाव में गरीब वंचित महिलाओं को शोषण, हिंसा एवं अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है। इसलिए हमें सामाजिक बुराइयों को छोड़कर शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है l महिलाओं के बच्चों के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई दलित अधिकार केंद्र व संस्थाओं के अथक प्रयास से राजस्थान सरकार ने एससी/ एसटी विकास निधि अधिनियम 2022 लागू किया इस अधिनियम के तहत एससी एसटी के लोगों के विकास के लिए बजट आवंतित किया जाएगा और अनुसुचित जाति/ अनुसुचित जनजाती के लोगों की जनसंख्या के अनुपात मे उनके विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा सियाराम जाटव सामाजिक कार्यकर्ता औंड ने बताया की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी हमें शिक्षा का अधिकार दिया है इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए, शिक्षा से ही हमारा समाज उन्नति कर सकता है तब जाकर समाज आर्थिक रूप से सशक्त होगा तव जाकर हम सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंग ,तब जाकर हमारा आर्थिक सामाजिक विकास होगा बैठक जगदीश जाटव मंडरायल आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त की तथा गांव में कई समस्याओं अवगत करवाया, बैठक के अंत में ने सभी प्रतिभागियों का दलित अधिकार केंद्र की ओर से धन्यवाद दिया गया ।

