Wednesday, July 29, 2026
HomeUncategorizedऑल इंडिया समता सैनिक दल का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का...

ऑल इंडिया समता सैनिक दल का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने की मांग, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

सिवनी, 27 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश के सिवनी स्थित सिद्धार्थ बुद्ध विहार में 26 जुलाई को ऑल इंडिया समता सैनिक दल (रजिस्टर्ड) का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ भगवान तथागत गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की भावी कार्ययोजना एवं सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन में संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, महाबोधि महाविहार का प्रबंधन बौद्ध समाज को सौंपने की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने, नई इकाइयों के गठन तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान संगठन की विगत दो वर्षों की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने चर्चा कर उसे अनुमोदित किया। इसके पश्चात वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन केंद्रीय समिति नागपुर के जनरल सेक्रेटरी अशोक शेन्डे की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

निर्वाचन में अशोक रामटेके (जबलपुर) को प्रांतीय अध्यक्ष, एन.आर. डोंगरे (बालाघाट) को प्रांतीय उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुरेंद्र बारमाटे (सिवनी) को प्रांतीय सचिव, टी.डी. हुमने (जबलपुर) को कोषाध्यक्ष तथा दिलीप सहारे (जबलपुर) को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा डॉ. बी.सी. उके (सिवनी) को विधि सलाहकार, एस.आर. उके (बालाघाट) एवं जे.डी. बौद्ध (सिवनी) को क्षेत्रीय सचिव तथा अंजना पाटिल को महिला सदस्य का दायित्व सौंपा गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों का चयन कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की गई।

सम्मेलन में केंद्रीय समिति नागपुर के जनरल सेक्रेटरी अशोक शेन्डे की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर डी.एस. दहाट, रामदास गजभिए, एम.एल. गडकरी, एम.डी. मेश्राम, वीरेंद्र डोंगरे, अमरदास डोंगरे, डॉ. के.सी. मेश्राम, राजेंद्र डोंगरे, के.एल. डोंगरे, स्वाति मेश्राम, करण बौद्ध, करण वासनिक, बी.आर. मेश्राम, राहुल बोधी, गोवर्धन भालेकर, हरिभाऊ अड़कने, मार्सल पोचाटे, दलित मेश्राम, जी.डी. भालेकर, एस.एल. चौरे, मनोरमा दहाट, अलका चौरे, चौहान मैडम, दीपांशु बारमाटे, रमेश रामटेके, विजयश्री बोधी, परमहंस हिरकने, खांडेकर, रामचंद्र सूबेदार, पंकज डोंगरे सहित बड़ी संख्या में समता सैनिक दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के समापन अवसर पर सभी प्रतिनिधियों एवं भीम सैनिकों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments