Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedभिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर निगम की बड़ी कार्रवाईविशेष अभियान के तहत...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर निगम की बड़ी कार्रवाईविशेष अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों और विद्युत पोल से हटाई गई प्रचार सामग्री

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों और विद्युत पोल से हटाई गई प्रचार सामग्री

भिलाई छत्तीसगढ़

सौरभ तिरपुड़े

मूकनायक

भिलाई। शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई द्वारा अवैध बैनर, पोस्टर एवं फ्लेक्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, विद्युत पोल एवं सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनर-पोस्टरों को हटाया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति सार्वजनिक संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगाना नियमों का उल्लंघन है। संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अवैध फ्लेक्स एवं पोस्टर जब्त किए गए।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने से पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें। शहर की स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फोटो कैप्शन:
भिलाई में नगर निगम की टीम द्वारा विद्युत पोल से अवैध बैनर एवं पोस्टर हटाते हुए।

— सौरभ तिरपुड़े
सिटी रिपोर्टर, भिलाई | मूकनायक

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments