Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातदो अलग-अलग घटना में दो मोबाईल चोरी

दो अलग-अलग घटना में दो मोबाईल चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

होडी बंगला के पास चा नास्ता की दुकान पर खडे युवक की जेब से मोबाईल चुराकर चोर फरार हो गया जबकि चोक बाजार स्थित वेड रोड पंडोल के पास पटेल अत्तरवाला के पास रहते एक युवक के रूम में तकिये के पास रखा मोबाईल कोई चोर चुराकर फरार हो गया। लालगेट व चौकबाजार पुलिस थाने में भोग बने युवकों ने मामला दर्ज करवाया है।
लालगेट पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिनांक 23 जुलाई, 2026 को सुबह 10 बजे के दौरान शिकायती चंदुभाई मूळाभाई भाभोर (उम्र-45, पालीया ग्राउन्ड, झोंपडपट्टी, लालगेट, सूरत, मूलतः गांव परमार फळियु, कडवाल, तहसील-जालोद, जि.दाहोद) होडी बंगला स्थित साफिया नामक चा-नास्ता की दुकान के में चा-नास्ता करने गए थे। उस वक्त वहां कोई चोर व्यक्ति ने चंदुभाई की नजर भटकाकर उनकी जेब से सिल्वर कलर का वीवो कंपनी का मोबाईल मूल्य 5000 का चुरा लिया। लालगेट पुलिस थाने के ए.एस.आई. मोहसीन हुसैन सैयद ने अधिक जांच शुरू की है।
दूसरी घटना में चौकबाजार पुलिस सूत्रो के मुताबिक सोहीतकुमार रामेश्वर चमार (उम्र-21, निवासी-19, संगीता बिल्डिंग, पटेल अत्तरवाले की गली में पंडोल, वेड रोड, सूरत, मूलतःउत्तरप्रदेश, थाना-पैलानी, गांव-सोनामउ) रत्नकलाकार के तौर पर काम कर अपना जीवन यापन करता है। दिनांक 24 जुलाई, 2026 रात 1.30 बजे के दौरान संगीता बिल्डिंग के रूम नं.19 में घुस गए चोर ने रुम का दरवाजा खुला देखकर अंदर घूसकर तकिये के पास रखा वीवो कंपनी का मोबाईल मूल्य 13,000 रुपये का चुरा लिया। सोहीतकुमार को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने चौकबाजार पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की अधिक जांच पीएसआई. जे. आर. तिवारी ने शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments