मूकनायक समाचार । सूरत
अहमदाबाद शहर के बोपल में 700 करोड रुपये से अधिक की लागत से स्ट्रोम वोटर ड्रेनेज और गटर व्यवस्था की गई थी किन्तु बारिश ने इस पर पानी फेर दिया है। बोपल के करोडों रुपये मूल्य के बंगले के आसपास पानी ही पानी नजर आ रहा है। करोडो मूल्य के पूजन बंग्लोज समेत कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से क्षेत्र नदी की तरह दिखाई दे रहा है। इस कारण स्थानिय लोगों में काफी आक्रोश फैला है। आधुनिक सुविधा व उच्चस्तरीय ईन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करने वालों की बोलती इस स्थिति ने बोलती बंद कर दी है। स्थानिय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बारिश की मौसम में ऐसी ही हालात हो जाती है और इसमें विभाग नाकाम साबित हुआ है।
भारी बारिश के चलते शहर के अग्रणी उद्योगपतियों भी इस स्थिति से बच नहीं पाए है। बोपल आबली जैसे हाईप्रोफाईल वीआईपी क्षेत्रों में रहने वाले करोडपति और उद्योगपतियों के आलीशान बंगले में पानी भर गया है। ग्राउन्ड फ्लोर, बेजमेन्ट और गार्डन में भी पानी घूस जाने से काफी नुकसान हुआ है। पानी के निकाल की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति काफी नाजुक है इस वजह से उद्योगपतियों को अपना करोडों के बंगले छोडकर अन्य सुरक्षित जगहों या होटेलों में रहने मजबूर होना पडता है। अहमदाबाद के सरसपुर-रखियाल वोर्ड में अंतिम दो दिन से बरसते बारिश के चलते अहमदाबाद महानगरपालिका के विकास के दावों की पोल खूल गई है। समग्र विस्तार पानी के कारण सरोवर की तरह दिखाई दे रहा है। अंदर तक सोसायटियों में पानी भर जाने से वाहनचालकों, व्यापारियों को निकलना काफी मुश्किल बना है। सरसपुर-रखियाल के लोगों ने सवाल करते हुए आरोप लगाया है कि केवल कागज पर ही विकास है किन्तु असली बात कुछ ओर है। सरकार और अहमदाबाद महानगरपालिका अपनी जिम्मेदारी से बचने की बजाय लोगों को स्पष्ट उत्तर देना होगा।

