कबीर एवं शाहू जी महाराज की जयंती संपन्न।
(मूक नायक)विगत दिवस,युवा प्रकोष्ठ बौद्ध समाज जिला दुर्ग के तत्वावधान में शंकर नगर स्थित बौद्ध विहार में क्रान्तिकारी संत कबीर दास एवं आरक्षण के जनक शाहूजी महाराज जी की संयुक्त रुप से जयंती मनाई गई। इस समारोह में बड़ी संख्या में एससी-एसटी और ओबीसी समाज की महिला -पुरुष श्रोता गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
प्रबुद्ध विचारक जीडी राउत साहब ने इस अवसर पर कबीर दास एवं शाहू जी महाराज के मानवता वादी क्रान्तिकारी विचारों और कार्यों को अपने वक्तव्य के माध्यम से विस्तार से बताया।
इसी अवसर पर रिटायर्ड संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे जी आइएएस एवं रिटायर्ड इंजीनियर श्री अशोक धावले जी का सामाजिक सम्मान किया गया। आयोजन समिति की ओर से दोनों अफसरों को शाल,मुवमेंटो, प्रशस्ति-पत्र व एक पौधा भेंट किया गया।
इससे पहले सुबह से लेकर पूरे दिन भर इन दोनो महापुरुषों की जयंती को जन सेवा और लोक मंगल के रूप में यादगार बनाने के लिए संस्था के युवकों ने श्री कांवरे साहब को साथ लेकर पुलगांव के वृद्धाश्रम में भोजन दान,भिलाई के बाल आश्रम में बच्चों को जरूरी सामानों का वितरण व मालवीय नगर के अनाथालय में भी दैनिक जरुरतों की सामग्रियां प्रदान की गई।
समाज के प्रबुद्ध लोगों ने संस्था के युवकों के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
दिलीप रामटेके की अध्यक्षता व सुनील रामटेके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस भव्य आयोजन का संचालन राकेश बोम्बार्डे ने किया।इस अवसर पर दीक्षित उके,नागेश कुम्मकार, नारंग,सागर सेन, लक्ष्मी नारायण कुम्भकार, बबलू चौरे, नम्रता सेन,आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मी नारायण कुम्भकार “सचेत” दुर्ग ( छ0ग0)


