Saturday, July 25, 2026
HomeUncategorizedभारतीय नौजवान सभा ,अखिल भारतीय छात्र सभा , भाकपा ने शहीद चंद्रशेखर...

भारतीय नौजवान सभा ,अखिल भारतीय छात्र सभा , भाकपा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद कि 120 वीं जयंती पर उन्हें याद किया

न्यूज़ छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय नौजवान सभा ,अखिल भारतीय छात्र सभा , भाकपा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद कि 120 वीं जयंती पर उन्हें याद किया

 मूकनायक 

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़
23 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे वार्ड नंबर 42 शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द बिलासपुर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद कि मूर्ति के पास
शहीद चंद्रशेखर आजाद का 120 वां जन्मदिन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का 172 व जन्मदिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता साथी कांशीराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ पूर्व कम्युनिस्ट नेता कॉम.ए वी राय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सर्वप्रथम शहीद चंद्रशेखरआजाद कि मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा कि शुरुआत किया गया सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन शर्मा, अखिल नौजवान सभा के प्रदेशअध्य्क्ष विक्रांत शर्मा, अखिल भारतीय छत्रा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के 120 वी जयंती पर बधाई देते हुए लोगों को उनके विचारों संघर्षों से अवगत कराते हुए आज जो देश में कॉकरोच बोलकर के जो नौजवानों को बदनाम किया जा रहा है नीट की परीक्षा रद्द होने पर कई नौजवान छात्रों का निधन हो गया शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन चल रहा है। उसमें सैकड़ो छात्र लड़के लड़कियां घायल हुए हैं । अस्पताल में भर्ती हैं सैकड़ो को गिरफ्तार किया गया है।केंद्र सरकार कि मजदूर किसान नौजवान छात्र,विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा कि और सविधान के अनुसार सरकार चलाने, निजिकरण, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युक्तिकरण किया जा रहा है उसका विरोध किया गया बिजली के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा । और जल जंगल जमीन के लिए आगे भी आंदोलन करते रहने के लिए हम लोगों से अपील किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉम. पवन शर्मा , कॉम कांशीराम ठाकुर,वर्मा ,अखिल भारतीय नौजवान सभा से विक्रांत शर्मा, संत कुमार निराला विक्रम शर्मा,अखिल भारतीय छत्रा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धिरज शर्मा , विक्रम शर्मा,विनय शर्मा , पुराइन साहू सीता सेन, राजकुमार दिवाकर, श्याम दिवाकर,मोहित दिवाकर, प्रमोद मासीह, मनराखन सिंह गौड़ ,आरके वर्मा ,राधिका ठाकुर, चिल्लू सिंह,और बहुत सांख्य में आम जनों ने अपनी योगदान दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments