Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedखैरलांजी महाविद्यालय में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान, विद्यार्थियों ने...

खैरलांजी महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

संवाददाता : सत्यशील गोंडाने | बालाघाट

बालाघाट। उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में मंगलवार को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्राचार्य नीरज सिंह ठाकुर के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य नीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार पाण्डेय ने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान सामाजिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. एस.के. अब्दुस शमीम, डॉ. प्रतिभा राजपूत, वीरेंद्र कुमार पटले, डॉ. विवेक खरगाल, डॉ. मनीष डोंगरे, डॉ. अशोक टेम्भुरने, शालिनी मेश्राम, अमर सिंह गोंड सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments