Sunday, July 26, 2026
Homeगुजरातइच्छापोर गांव में जुआधाम पकडा, 16,100 रुपयों का मुद्दामाल जब्त

इच्छापोर गांव में जुआधाम पकडा, 16,100 रुपयों का मुद्दामाल जब्त

मूकनायक समाचार। सूरत

सूरत शहर के इच्छापोर गांव में भंडारीवाड में सार्वजनिक जुआधाम चल रहा था। गोपनीय जानकारी के आधार पर ईच्छापोर पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को दबोचकर कार्रवाई शुरू की है।
इच्छापोर पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत रोज सोमवार शाम 5.50 बजे के दौरान 8 जुआरी इच्छापोर गांव के भंडारीवाड में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही छापा मार दिया। पुलिस की रेड के दौरान 8 जुआरियों जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचकर उसके पास से अंग तलाशी के दौरान 15 हजार 450 रुपये नगद जब्त किए और दाव पर लगे नगद 650 रुपये बरामद कर कार्रवाई शुरू की है। जुआ खेलने वालों में इच्छापोर गांव के कल्पेशभाई, जीतुभाई, संजयभाई, अनिलभाई, धर्मेन्द्रभाई, उमेशभाई, हितेशभाई तथा कांतिभाई समाविष्ट है। इन 8 जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments