मूकनायक समाचार । सूरत
by Jayanti M. Solanki
दक्षिण गुजरात के 47 से अधिक तहसीलों में झिलमिल बारिश हुआ। सूरत शहर में आज सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। भारी बारिश के चलते सूरत शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है लोगों के वाहन भी बंद हो जाने से वाहनों को घसिटते हुए जाना पडा। शहर के अमरोली समेत वरियाव, ओलपाड, मांगरोल समेत ग्राम्य तहसीलों में बारिश का माहौल छाया हुआ है। बारिश के चलते धरतीपुत्रों में काफी खुशहाली छाई हुई है। भारी बारिश के चलते हवामान विभाग द्वारा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूरत शहर व जिला में रेड अलर्ट जारी किया गया है। निरंतर बारिश के कारण अठवालाईन्स जैसे मुख्य क्षेत्रों में भी पानी भर जाने से लोगों को नीकलना मुश्किल हो गया है। आज सुबह 8.30 बजे डायमंड फेक्ट्री में जाने वाले रत्नकारों को रेईनकोट पहनकर नौकरी पर जाना पडा। दक्षिण गुजरात के साथ सौराष्ट्र में भी बारिश धीरे-धीरे शुरू हो गई है। सोमवार को नवसारी जिले के जलालपोर में 7.72 इंच बारिश हुई जबकि वलसाड के पारडी में 5.16 इंच बारिश दर्ज हुई। भारि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पडा। जबकि बारिश के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए 15 मार्ग बंद कर दिए जिससे गांवों के मुख्य स्थान का संपर्क तूट गया।
सोमवार को नवसारी में 6.04 इंच, गणदेवी में 6.0 इंच, खेरगांव में 4.56 इंच, चीखली में 1.4 इंच, वलसाड में 4.36 इंच, उमरगाम में 2.88 इंच, वापी में 2.60 इंच, धरमपुर में 2.48 इंच, नानापोंढा में 2.08 इंच, कपराडा में 1.36 इंच और सूरत के महुवा में 4.0 इंच बारिश दर्ज हुआ। साथ ही पलसाणा में 3.36 इंच, उमरपाडा में 2.36 इंच, बारडोली में 2.20 इंच, सूरत शहर में 0.76 इंच और कामरेज में 0.68 इंच बारिश हुआ। पूर्णा नदी का स्तर 10 फूट, अंबिका 12.26 फूट और जूज डेम का स्तर 154.70 फूट तक पहुंच गया है। बारिश के कारण सूरत का महत्तम तापमान 30.3 डिग्री और महत्तम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। दूसरी ओर सौराष्ट्र के 47 तहसीलों में भी बारिश दर्ज हुआ। जूनागढ के गिरनार पर सबसे अधिक डेढ इंच बारिश हुआ। गीर-सोमनाथ के डोसाला में 1 इंच (26 मी.मी.) बगसरा, कुकावाव-वडिया, अमरेली और विसावदर में आधा इंच जबकि माणवादर, वंथली, मेंदरडा, केशोद और माळिला में आधा इंच बारिश दर्ज हुआ। राजकोट शहर में 2 मीमी और ग्राम्य क्षेत्रों कोटडासांगाणी, जसदण और धोराजी में 4 से 5 मी.मी. बारिश दर्ज हुआ। मोरबी के माळियामियाणा, पोरबंदर और राणावाव में 4 मी.मी. व द्वारका के भाणवड में 1 मी.मी. बारिश दर्ज हुआ।

