Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानजीनियस कराटे शिवगंज के खिलाड़ियों ने जोधपुर और आबूरोड में जीते गोल्ड...

जीनियस कराटे शिवगंज के खिलाड़ियों ने जोधपुर और आबूरोड में जीते गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर।

मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।

शिवगंज (सिरोही)। राजस्थान कराटे कुमिते मेगा लीग (जोधपुर) और आबू चैलेंज कप (आबूरोड) में शिवगंज के जीनियस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों की इस बड़ी कामयाबी पर शिवगंज लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।सिरोही जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष उकेन्द्र परिहार ने बताया कि जोधपुर के मयूर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘राजस्थान कराटे कुमिते मेगा लीग प्रतियोगिता’ में शिवगंज के 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में जोधपुर, जयपुर, कोटा, दौसा, गंगानगर सहित महाराष्ट्र और गुजरात के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें जिनियस एकेडमी के रवीश वर्मा, मोक्षा भाटी, अंश गहलोत, और आराध्या कुमावत ने गोल्ड मेडल व विवान छीपा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कराटे सेंसाई नीरज चौधरी, मंगल सिंह राठौड़ और बीरबल गोयल के सानिध्य में संपन्न हुई। वहीं दूसरी तरफ, आबूरोड में आर.एस. राजपूत के सानिध्य में आयोजित “आबू चैलेंज कप प्रतियोगिता’ में आबूरोड, सिरोही और गुजरात के 150 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें जिनियस एकेडमी शिवगंज के 6 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिसमें विश्वा कुमावत, क्रिश्वी टांक व कुंज डुडी ने गोल्ड मेडल व ध्रुवीका कच्छवाह, सिया शर्मा और रियांशी अग्रवाल ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। आबूरोड में इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कराटे कोच महेश कुमार, कनक सिंह और जसवन्त कुमार का विशेष सहयोग रहा। दोनों प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर जब खिलाड़ी शिवगंज पहुंचे, तो खेल प्रेमियों और परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिनेश कुमावत, नरेश छीपा, कल्पेश गहलोत, कोमल छीपा, सुभाष वर्मा, दिनेश माली, महेश शर्मा, अल्पेश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार कच्छवाह सहित कराटे कोच खुशबू परिहार, प्रवीण राठौड़ और रवीना कुमारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments