Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से 2100 सीड...

ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से 2100 सीड बॉल तैयार कर जंगल पहुंचाई।

मूकनायक/सिरोही/राजस्थान।

शिवगंज/सिरोही। एक व्यक्ति–एक पौधा मिशन राजस्थान के तहत लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल शिवगंज में “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के अंतर्गत सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत तथा सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को देशी बीजों के संरक्षण, सीड बॉल निर्माण की विधि तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।विद्यालय के डायरेक्टर भैरुसिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार ने आगामी पाँच वर्षों में 50,000 सीड बॉल तैयार कर उन्हें जंगलों, ओरण भूमि एवं बंजर क्षेत्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रथम चरण में 2,100 सीड बॉल तैयार कर जंगलों एवं ओरण भूमि में छोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” अभियान केवल बीजों को संरक्षित करने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य तैयार करने का जनआंदोलन है।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की सरल एवं वैज्ञानिक विधि समझाते हुए कहा कि घरों में निकलने वाले आम, जामुन, इमली, बेर, नीम तथा अन्य देशी फलों के बीजों को फेंकने के बजाय सीड बॉल बनाकर वर्षा ऋतु में जंगलों तक पहुँचाना प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में निकलने वाले प्रत्येक देशी बीज को बचाकर सीड बॉल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ें।कार्यक्रम में भैरुसिंह, मुकेश चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, खुशी रावल, विनीता खंडेलवाल, मोनिका, दिशा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments