मूकनायक समाचार । सूरत
उधना के शिवनगर पटेल नगर के पास आने वाले मकान से सोना चांदी के गहने समेत 7 लाख 41 हजार 500 रुपयों का मुद्दा माल चोरी होने की शिकायत भोग बनी महिला ने उधना पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
उधना पुलिस सूत्रो के मुताबिक भारतीबेन जीतेन्द्रभाई राणा (उम्र-53, निवासी मकान संख्या 175, शिवनगर पटेलनगर के सामने चिराग बैकरी के पीछे, गली में, उधना) में रहती है। दिनांक 13 जुलाई, 2026 शाम 7 से 16 जुलाई 2026 8.45 बजे के दौरान कुछ काम के लिए बाहर गई थी। इस दौरान उधना क्षेत्र उनके घर को टार्गेट करके उक्त मकान के अंदर घूसकर कबाट की तिजोरी में रखे 10 ग्राम सोने का बिस्किट नंग-15 तथा 30 ग्राम सोने के कंगन नंग-2, 5 ग्राम सोने की अंगूठी नंग-2 यानि दोनो मिलकर 10 ग्राम तथा 5 ग्राम की 4 जोडी टोप्स सोने के तथा 7.5 ग्राम 1 जोडी सोने की टोप्स तथा 2.5 ग्राम की 3 जोडी सोने की टोप्स, 5 ग्राम कर्णसेर 2.5 ग्राम नाक की नथणी, 10 ग्राम सोने के 07 नंग बुटी तथा 25 ग्राम की सोने की चेन नंग-1 तथा 10 ग्राम सोने की चेन 35 ग्राम वजन तथा 100 ग्राम चांदी की पायल नंग-3 टोटल 300 ग्राम तथा 250 ग्राम की चांदी की पायल, 20 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट तथा 250 ग्राम के चांदी के कंदोरा टोटल 1000 ग्राम व नगद 1,65,000 रुपये समेत टोटल 7 लाख 41 हजार 500 रुपयों का सामान चोरी हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही भारतीबेन जीतेन्द्रभाई राणा (उम्र-53, निवासी मकान संख्या 175, शिवनगर पटेलनगर के सामने चिराग बैकरी के पीछे, गली में, उधना) ने गत रोज शाम 5 बजे उधना पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अधिक जांच उधना पुलिस थाने के पीएसआई वी.एम. डेर कर रहे है।

