मूकनायक /दिनेश राव/सिरोही/राजस्थान।
सिरोही। हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत चौदरा माताजी गौशाला, उड़ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार नीम एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में गौशाला उपाध्यक्ष डायालाल जी सुथार, प्रशासक डूंगाराम जी मेघवाल, पशुपालन विभाग से रामकुमारी, लखमाराम जी भोपाजी तथा गौशाला के कर्मचारी एवं मजदूर उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। गौशाला परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।।।

