मूकनायक समाचार । सूरत
एमआरपी एन्ड वी आर कन्ज्युमर्स विषय पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात युनिवर्सिटी के नर्मद सभागृह में विशेष वैचारिक गोष्ठि का आयोजन किया गया। युनिवर्सिटी के कुलपति डो. किशोरसिंह एन. चावडा और उपकुलपति डो. आर. सी. गढवी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम में बडी संख्या में शैक्षिक स्टाफ और छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और ग्राहक अधिकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत प्रखर चिंतक जयंतभाई कथीरीया (राष्ट्रीय सचिव, ग्राहक पंचायत) ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बाजार व्यवस्था काफी जटिल हो गई है। ऐसे ग्राहकों को चीजवस्तु खरीदते समय महत्तम एमआरपी ही नहीं किन्तु खुद सभी कानूनी अधिकार के प्रति जागृत रहना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा जागृत नागरिक के तौर पर प्रेरणादायी और विस्तृत मार्गदर्शन दिया। यह वैचारिक सत्र में विभिन्न शैक्षिक विभागों के वडा, को-ओर्डिनेटरों व करार आधारित शैक्षिक कर्मचारियों उपस्थित थे। खास कर एमबीए, अर्थशास्त्र, कोमर्स और ग्रामीण अध्ययन विभाग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर कन्जुमर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पासाओं का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त है। समग्र कार्यक्रम ग्राहक जागृति के मजबूत वैचारिक प्लेटफार्म के तौर पर सफल रहा और अंत में उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

