मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर में वर्षाऋतु के दौरान भूमि में गड्ढे पडते रहते है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र उधना के मेईन रोड पर एक बडा गड्ढा पड जाने से उसमें दूध का टेम्पो फंस गया। मेईन रोड पर टेम्पो फंस जाने के कारण वाहनों की कतार लग जाने से ट्राफिक जाम की समस्या हो गई। स्थानिय लोगो ने इकट्ठा होकर टेम्पो को सुरक्षित स्थान पर हटाया और मनपा कन्ट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
स्थानिय व्यापारी व लोगों ने आरोप लगाया कि सूरत महानगरपालिका के कोन्ट्राक्टरों रोड बनाते समय काफी हल्के स्तर का कार्य किया जाता है। हल्के स्तर का मटिरियल उपयोग करने के कारण भूमि के अंदर पानी जाने से रोड ढह जाने की घटना बनती है और रोड में बडे बडे गड्ढे भी हो जाते है। शहर में लाखों करोडों रुपयों की लागत से प्रिमोन्सून कार्य करने का ढिंढोरा पीटा जाता है तो दूसरी ओर सामान्य बारिश में ही कई जगहों पर गड्ढे होने की जानकारी बार-बार मिल रही है।

