Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातअषाढी बीज की रथयात्रा आज, सभी जगहों पर पुलिस तैनात, सभी पर...

अषाढी बीज की रथयात्रा आज, सभी जगहों पर पुलिस तैनात, सभी पर रखेंगी सी.सी.टी.वी. से नजर

मूकनायक समाचार । सूरत

अषाढी बीज के अवसर पर सूरत शहर में भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में नीकले और संपन्न हो इसके लिए सूरत शहर पुलिस ने तैयारियां की है। इस साल टोटल 8 छोटी-बडी रथयात्राएं व शोभायात्राएं नीकलने वाली है। इसके चलते अश्विनीकुमार पुलिस थाने में एडिशनल पुलिस आयुक्त डो. करणराज वाघेला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मिटिंग आयोजित हुई। बैठक में डीसीपी जोन-1, जोन-2 और जोन-3 समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न रथयात्रा समितियों के पदाधिकारी, फ्रेन्ड्स ओफ पुलिस के सदस्य, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि तथा समाज के अध्यक्ष नागरिकों समेत 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। डो. करणराज वाघेला ने कहा रथयात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा सभी आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए पुलिस और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि वराछा और अश्विनीकुमार पुलिस थाने क्षेत्र से निकलने वाली इस्कोन मंदिर की करीब 6 किलोमीटर लंबी रथयात्रा इस साल का आकर्षण रहेगी। साथ ही महिधरपुरा, उधना समेत सेक्टर-1 क्षेत्र में टोटल चार मुख्य रथयात्राएं निकाली जाएंगी। सभी रूटों और सुरक्षा प्रबंधो को अंतिम रूप दे दिया गया है। रथयात्रा मार्गों पर सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष तैनाती की जाएंगी। इसके तहत मुविंग पेट्रोलिंग, स्टैटिक ड्यूटी, डीप पोईन्ट और ढाबा पोईन्ट स्थापित किए जाएंगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बोडी-वोर्न कैमरों से लैस किया जायेगा, जिससे सभी गतिविधि की रिकार्डिंग और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। पुलिस के विश्वास प्रोजेक्ट के तहत शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रथयात्रा पर नजर रखी जाएंगी। भ्रामक अफवाओं पर निगरानी रखने के लिए साईबर क्राईम सेल टीम ओनलाईन मोनिटरिंग करेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments