दौलतपुरा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल करते हुए तहसीलदार श्री रामनरेश मीणा ने अपनी माताजी श्रीमती सोसर बाई मीणा के करकमलों से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुरा के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग एवं विद्यालय के नव-निर्मित भवन में विद्यार्थियों के लिए पेयजल स्टैंड की व्यवस्था हेतु ₹21,000 की सहयोग राशि भेंट की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा कुमारी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि भामाशाहों का सहयोग सरकारी विद्यालयों के विकास में मील का पत्थर साबित होता है तथा ऐसे प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय के शिक्षक अमर सिंह बैरवा ने बताया कि प्राप्त सहयोग राशि से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूल बैग उपलब्ध कराए
तथा नव-निर्मित विद्यालय भवन में पेयजल स्टैंड स्थापित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर पवन कुमार सालोदिया, घनश्याम मीणा, दौलत राम मीणा, महेश मीणा, पप्पू लाल मीणा, गोपाल महावर, शीला मंगल, उमा शर्मा, सुमित्रा मीणा, मोहित कुमार मीणा, कमरुद्दीन खान, रामस्वरूप मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, रामभरोस मीणा, चेतराम मीणा, महावीर वैष्णव, राकेश मीणा, शुभम मीणा, टिंकू मीणा, संतोष कुमार मीणा एवं सीताराम गुर्जर दयाशंकर मीना आशीष कुमार शर्मा सीमा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अंत में विद्यालय परिवार ने तहसीलदार श्री रामनरेश मीणा एवं उनकी माताजी श्रीमती सोसर बाई मीणा का अभिनंदन करते हुए उनके इस अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

