Thursday, July 16, 2026
HomeUncategorizedसेमरिया स्कूल में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों के बनाए गए आय, जाति...

सेमरिया स्कूल में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों के बनाए गए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित शिविर में 72 विद्यार्थियों के दस्तावेज तैयार, छात्रवृत्ति और प्रवेश प्रक्रिया होगी आसान

जांजगीर-चांपा। जिले के विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार विद्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रमाण पत्र तैयार किए गए।

शिविर के दौरान राजस्व विभाग के पटवारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के पालकों की उपस्थिति में आवेदन पत्रों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 72 विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार किए गए।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएं, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में ऐसे विशेष शिविर आगे भी जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को समय पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा सकें। प्रशासन का लक्ष्य विद्यार्थियों को आवश्यक शासकीय सुविधाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।

जिला मीडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने बताया कि विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे इन विशेष शिविरों से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी सुविधा मिल रही है तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से उनकी शैक्षणिक एवं शासकीय प्रक्रियाएं भी सुगमता से पूरी हो सकेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments