Friday, July 17, 2026
HomeUncategorizedजिला न्यायालय परिसरों की सफाई और उद्यान रखरखाव के लिए खुला टेंडर

जिला न्यायालय परिसरों की सफाई और उद्यान रखरखाव के लिए खुला टेंडर

बालाघाट सहित छह न्यायालय परिसरों के रखरखाव हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित, 21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

मूकनायक समाचार/ सत्यशील गोंडाने/ बालाघाट

बालाघाट। जिला न्यायालय परिसरों की स्वच्छता एवं हरित वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बालाघाट द्वारा महत्वपूर्ण निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला न्यायालय परिसर, परिवार न्यायालय परिसर बालाघाट तथा तहसील न्यायालय वारासिवनी, बैहर, कटंगी और लांजी सहित कुल छह न्यायालय परिसरों में मैकेनाइज्ड क्लीनिंग तथा उद्यान एवं पौधरोपण रखरखाव कार्य के लिए प्रतिष्ठित एवं अधिकृत एजेंसियों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

निविदा प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के ई-टेंडर पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र एजेंसियां 21 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपने ऑनलाइन निविदा प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगी। प्राप्त निविदाओं को 25 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय, बालाघाट में खोला जाएगा।

निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए 13 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे जिला न्यायालय, बालाघाट में प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भाग लेकर इच्छुक एजेंसियां निविदा की शर्तों, तकनीकी आवश्यकताओं तथा अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने बताया कि निविदा से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं दिशा-निर्देश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश शासन के ई-टेंडर पोर्टल तथा जिला न्यायालय, बालाघाट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पात्र एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।

न्यायालय प्रशासन का उद्देश्य सभी न्यायालय परिसरों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन के साथ-साथ अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments