Thursday, July 16, 2026
Homeगुजरातआंगनवाडी के निर्माण को रोकने के लिए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

आंगनवाडी के निर्माण को रोकने के लिए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

मूकनायक समाचार । सूरत

नाना वराछा क्षेत्र में रिजर्वेशन की भूमि पर चल रहे आंगनवाडी निर्माण का स्थानिय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व भी कई बार रोकथाम करने के लिए स्थानिय लोगों ने कोशिश की थी किन्तु फिर भी यह कार्य शुरू रहने के कारण लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य बंद करने की मांग की है। विरोध उग्र बनने के बाद पालिका के अधिकारियों वहां पर दौड गए।
शहर के वराछा जोन के नाना वराछा क्षेत्र में पालिका द्वारा रिजर्वेशन की भूमि पर किए जा रहे आंगनवाडी के निर्माण को लेकर स्थानिय निवासियों ने उग्र विरोध दर्शाया था। कई बार यह कार्य बंद करने के लिए स्थानिय लोगों ने कोशिश की किन्तु फिर भी बंद नहीं किए जाने के कारण निर्माण को लेकर स्थानिय निवासियों ने सोमवार को स्नेह मिलन सोसायटी, किरण सोसायटी और सरिता सागर सोसायटी के बडी संख्या में निवासियों स्थल पर एकत्र हुए थे। उन्होंने सूत्रोच्चार के साथ निर्माण तत्काल बंद करने की मांग की थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरिता सागर सोसायटी के पास पालिका की रिजर्वेशन की भूमि पर आसपास क्षेत्र के बच्चों को ध्यान में रखते हुए आंगनवाडी का निर्माण शुरू किया गया है। जबकि स्थानिय लोगों का आरोप है कि यह स्थल पर आंगनवाडी के निर्माण करने से निवासिय लोगों की सुविधाओं पर प्रभाव पडेगा और आने-जाने में भी प्रभाव पडेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संदर्भ में पहले भी पालिका के संबंधित विभाग के समक्ष लिखित व मौखिक पेशकश की गइ थी किन्तु फिर भी पेशकश को कोई महत्व नहि दिया गया । स्थानिय लोगों ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सूत्रोच्चार भी करके गुस्सा प्रकट किया। माहौल में काफी गरमाहट आने के बाद पालिका अधिकारियों भी स्थल पर दौड गए और उन्होंने स्थानिय लोगों से चर्चा कर कार्रवाई करने की संमति देने पर लोगों का गुस्सा ठंडा पडा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments