Thursday, July 16, 2026
Homeराजस्थानएक माह से बंद रोड लाइट, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण;...

एक माह से बंद रोड लाइट, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण; सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

मूकनायक/दिनेश राव/ब्लॉक रिपोर्टर सिरोही/राजस्थान।

सिरोही। सिरोही उपखंड के गोल गांव में एक माह से बंद पड़ी रोड लाइट के कारण स्थानीय लोगों को रात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण संजय मालवीया ने बताया कि उनके घर के सामने लगे विद्युत खंभे की रोड लाइट पिछले करीब एक महीने से खराब है। इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक लाइट चालू नहीं कराई गई।संजय मालवीया ने बताया कि वे रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं, जबकि उनकी माताजी घर पर अकेली रहती हैं। आसपास कई मकान भी बंद पड़े होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा और सन्नाटा रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रोड लाइट ठीक करवाने की मांग की है।इस संबंध में रोड लाइट ठेकेदार रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके पास रोड लाइट के लिए आवश्यक बल्ब उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में ग्राम पंचायत को अवगत करा दिया गया है। पंचायत से बजट एवं सामग्री उपलब्ध होते ही खराब रोड लाइट को बदलकर चालू कर दिया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-सी समस्या का समाधान लंबे समय से लंबित है। ऐसे में संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर रोड लाइट ठीक करवाकर आमजन को राहत दिलानी चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments