Friday, July 17, 2026
Homeराजस्थानआईएफडब्ल्यूजे बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी का गठन, पांच विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति

आईएफडब्ल्यूजे बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी का गठन, पांच विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति

पत्रकारों की एकजुटता से मजबूत होगा संगठन, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा

मूकनायक /राम लाल यादव संपादक राजस्थान
बांसवाड़ा/राजस्थान

बांसवाड़ा। पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को बांसवाड़ा शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों के संरक्षण तथा जिलेभर में मजबूत संगठनात्मक ढांचे के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसके तहत दीनदयाल शर्मा को बांसवाड़ा, मुकेश पाटीदार को गढ़ी, विनोद नायक को घाटोल, चंकी कलाल को बागीदौरा तथा ललित गोलेछा को कुशलगढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष किशन सेन ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए धर्मेंद्र उपाध्याय, मृदुल पुरोहित एवं अरुण जोशी को उपाध्यक्ष, राजेश सोनी को महासचिव, महेश आमेटा, आशीष जोशी, नारायण कलाल, सैयद मिर्जा एवं दिलीप बुनकर को सचिव, प्रमोद कलाल को कोषाध्यक्ष तथा गौतमसिंह राठौड़ को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किशोर बुनकर, प्रकाश नायक, जुगनू सोनी, सोनू अग्रवाल, लक्ष्मी सोनी, मूकनायक से रामलाल यादव, नरेंद्र मेहता, निलेश कलाल एवं राजेंद्र कलाल को मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रदेश शिकायत निस्तारण समिति अध्यक्ष दिनेश बोहरा, उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत, सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत, सुभाष मेहता सहित जिलेभर से जुड़े पत्रकार, संवाददाता एवं स्ट्रिंगर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे देश का एक अग्रणी, संघर्षशील एवं प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन है, जो वर्षों से पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। राजस्थान में भी संगठन पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बदलते समय में पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, पेशेवर गरिमा तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने जिले के सभी पत्रकारों से आईएफडब्ल्यूजे से जुड़कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं विस्तारित करने का आह्वान किया, ताकि पत्रकार हितों की आवाज़ और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद की जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश शिकायत निस्तारण समिति अध्यक्ष दिनेश बोहरा, उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत एवं सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने आईएफडब्ल्यूजे बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष किशन सेन, सुभाष मेहता
BN News के सैयद मिर्जा तथा मूकनायक के रामलाल यादव सहीत अन्य को संगठन का स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बैठक का समापन संगठन को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने तथा संगठन के विस्तार का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

ज्ञात रहे कि बांसवाड़ा जिले के पत्रकार अपनी निष्पक्ष कलम, निर्भीक आवाज़ और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकारिता मूल्यों के माध्यम से न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहे हैं। पत्रकारों ने राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनता के विश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां एवं कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विश्वास व्यक्त किया गया कि आने वाले समय में आईएफडब्ल्यूजे का संगठनात्मक विस्तार और अधिक व्यापक होगा तथा पत्रकारों की एकजुटता के बल पर संगठन नई बुलंदियों को प्राप्त करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments