Thursday, July 16, 2026
Homeनई दिल्लीवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, स्पीडबोट के कप्तान...

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, स्पीडबोट के कप्तान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मूकनायक न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली।

शनिवार दोपहर फु क्वोक के होन मे रुट न्गोआई द्वीप से लौट रही एक स्पीडबोट किनारे से करीब 400 मीटर दूर पलट गई। नाव में कुल 32 भारतीय पर्यटक और 4 वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। इस दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने 21 लोगों को बचा लिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को हुआ ये स्पीडबोट हादसा अब आपराधिक जांच के दायरे में आ गया है। इस हादसे में सवार 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई थी। पुलिस ने घटना के बाद आज रविवार को नाव के 57 वर्षीय कप्तान गुयेन होंग हाई को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ जारी है। जांच में ये भी देखा जाएगा कि हादसे की वजह सिर्फ खराब मौसम थी या समुद्री सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन हुआ। फु क्वोक पुलिस ने हादसे वाली नाव के सभी कागजात, तकनीकी लॉग और जरूरी सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। क्रू के बाकी सदस्यों से भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।जांच अधिकारी ये पता कर रहे हैं कि यात्रा के समय मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी की गई थी या नहीं। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि लाइफ जैकेट और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।वियतनामी अधिकारियों ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी। भारतीय दूतावास भी लगातार संपर्क में है और मृतकों के शवों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया में मदद कर रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments