Monday, July 27, 2026
Homeराजस्थान‍‍भीम आर्मी ने हत्या और दुष्कर्म मामलों की निष्पक्ष जांच हेतु,कलेक्टर को...

‍‍भीम आर्मी ने हत्या और दुष्कर्म मामलों की निष्पक्ष जांच हेतु,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/राम लाल यादव
बांसवाड़ा/ राजस्थान

बांसवाड़ा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बांसवाड़ा के विकिल सोनार्थी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष
भरत  पटेल जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी।
वाल सिंह रावत के नेतृत्व मे  जिला कलेक्टर बाँसवाडा को ज्ञापन सौंपकर जिले में हुई संदिग्ध मौतों और दुष्कर्म के मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पालोदा निवासी वीरेंद्र बुनकर की संदिग्ध मौत के मामले में लोहारिया थाना पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है और परिजनों की हत्या की आशंका के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही आजना निवासी कैलाश यादव की संदिग्ध मौत के मामले में भी उचीत कार्यवाही नहीं होने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। ज्ञापन में श्रीगंगानगर में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने की भी मांग की गई। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments