मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम, सिद्धार्थ नगर /उत्तर प्रदेश
सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब की छवि धूमिल करने तथा उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के विरोध में प्रेस क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, अबरार अहमद नामक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप के
“शुभचिंतक” ग्रुप में प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह के संबंध में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें “ब्लैकमेलर” एवं “फर्जी पत्रकार” कहा गया। साथ ही, उनके एक सहयोगी द्वारा प्रेस क्लब को भी “फर्जी”
बताकर संस्था तथा उससे जुड़े पत्रकारों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शिकायत पत्र में कहा है कि इस प्रकार की टिप्पणियों से संगठन के प्रति वैमनस्य का माहौल बनाया जा रहा है।
उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए आशंका जताई है कि संबंधित लोगों द्वारा जानलेवा हमला, हत्या अथवा अपहरण जैसी गंभीर घटनाएं भी की जा सकती हैं शिकायत में यह भी
उल्लेख किया गया है कि इससे पूर्व प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का बैनर चोरी होने के मामले में सदर थाना में अपराध संख्या 0168/2026 के तहत मुकदमा भी दर्ज है प्रेस क्लब के
पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

