Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानअजयराज का सरकारी नौकरी में चयन, मित्रों और ग्रामीणों ने दी बधाई।

अजयराज का सरकारी नौकरी में चयन, मित्रों और ग्रामीणों ने दी बधाई।

मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।

जावाल। सिरोही जिले के जावाल गांव निवासी खुशाल कुमार के सुपुत्र अजयराज का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा के पद पर चयन होने पर गाॅव व परिवार में खुशी की लहर है। चयन की सूचना मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस उपलब्धि पर जावाल के मित्रों व परिवार जो नें अजयराज का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। मित्रों ने कहा कि अजयराज का सरकारी नौकरी में चयन कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर डॉ. हंसाराम रोहिन मनोरा, अर्जुन कुमार मेघवाल जावाल, दिनेश परमार जावाल सहित अनेक मित्रगण उपस्थित रहे। सभी ने अजयराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अजयराज की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अन्य युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करने का संदेश देगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments