Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातरांदेर क्षेत्र में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, बारिश का...

रांदेर क्षेत्र में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, बारिश का रौद्र स्वरूप

मूकनायक समाचार । सूरत

शहर में भारी बारिश के चलते जनजीवन पर काफी प्रभाव पडा है। शहर के सेंकडो क्षेत्रों में बारिश भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों को सामना करना पड रहा है। शहर के रांदेर क्षेत्र में तुफानी बारिश के चलते अचानक आकाशी बीजली गिरने की वारदात हुई। इस कुदरती आपात की चपेट में दो बच्चे आ जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक दोनों बच्चे रांदेर स्थित किनारा स्ट्रीट क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। आकाश में बादलों की आवाज के साथ बीजली गिरी और इसकी चपेट में उपस्थित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक दोनों बच्चों रांदेर के स्थानिक किनारा स्ट्रीट के निवासी थे। बिजली गिरने से वह बुरी तरह जल गए और बेशुद्ध होकर गिर गए, आस पडौश के स्थानिक लोगों और परिजनों में काफी गभराहट के माहौल के बीच दोनों को तत्काल उपचार के लिए नजदिक की अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में मौजुद तबीबों ने बच्चों की जांच कर मृत घोषित कर दिया। खेलते कूदते बच्चों की मौत के कारण परिजनों में शौक का माहौल छा गया है। यह खबर पूरे रांदेर क्षेत्र में फैल जाने से लोगों में गभराहट और शौक का माहौल छा गया है। पुलिस व विभाग ने इस मामले में अकस्मात मौत का गुनाह दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments