Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातमीनू पोद्दार बनीं अध्यक्ष, सिद्धार्थ जैन बने सचिव

मीनू पोद्दार बनीं अध्यक्ष, सिद्धार्थ जैन बने सचिव

रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

मूकनायक समाचार । सूरत

रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह रविवार, 29 जून 2026 को सायं 7:30 बजे जी-9 बैंक्वेट एंड रेस्टोरेंट, सूरत में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीनू पोद्दार ने क्लब की अध्यक्ष तथा सिद्धार्थ जैन ने सचिव के रूप में शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।समारोह के इंस्टॉलिंग ऑफिसर निलेश शाह ने प्रेरणादायी एवं प्रभावशाली ढंग से नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पदस्थापित किया। समारोह में 110 से अधिक रोटेरियन, विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नवनियुक्त अध्यक्ष मीनू पोद्दार ने अपने संबोधन में समाज सेवा, नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के साथ क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह सौहार्द, उत्साह एवं सेवा-भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments