मूकनायक समाचार । वडोदरा
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का आगामी 31 अगस्त, 2026 से वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे की यात्रा 4 घण्टे में हो पाएगी जिससे जो लोग रोज वडोदरा से मुंबई आते-जाते है उन्हें फायदा होगा क्योंकि उनकी यात्रा 8 घण्टे की जगह 4 घण्टे में ही पूर्ण होगी। इस रुट से यात्रा करने के करीब 8 घण्टा लगता है, किन्तु एकबार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का वडोदरा-मुंबई सेक्शन खुल जाने के बाद यात्रा केवल 4 घण्टा हो जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि सेक्शन 31 अगस्त, 2026 तक ट्राफिक के लिए खुला रखने की योजना है। एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में वडोदरा-मुंबई कोरिटोर करीब 157 किलोमीटर लंबा है और वह करीब 24,000 करोड की लागत से बना है। यह सेक्शन टोटल 7 पेकेजों में बनाया जा रहा है। जिसमें पांच पैकेज पूर्ण हो गए है और ट्राफिक के लिए तैयार है। शेष 2 पेकेज अगस्त 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।
दिल्ली से मुंबई की यात्रा अब सरल बनेगी। करीब 1400 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे देश का सबसे बडे प्रोजेक्टों में से एक है। करीब 1 लाख करोड की लागत से बने यह ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को सीधा जुडेगा। यह एक्सप्रेस वे खुलने से दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा का समय कम होगा और मुख्य औद्योौगिक क्षेत्रों के बीच जुडने में सुधार होगा।
फडणवीस ने बताया कि यह एक्सप्रेस वे एक बडा फायदा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ओथोरिटी के साथ सीधा जुड जायेगा। जिससे उत्तर भारत में से बंदर तक माल का परिवहन तेज होगा और सस्ता और सरल बनेगा। थाणे, भीवंडी और घोडबंदर रूट पर ट्राफिक जाम भी कम होगा। इसके परिणाम स्वरूप इंधन की बचत होगी, माल परिवहन का समय कम होगा और लोजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार एक्सप्रेस वे उत्तर और पश्चिम भारत के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मुंबई के बंदर नेटवर्क तक अधिक अच्छी पहुंच प्रदान करेंगी। इससे निकास, उद्योग, निवेश और रोजगार को बढावा मिलेगा।

