Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानशिवगंज में जीनियस कराटे का बेल्ट टेस्ट संपन्न: प्रवीण और रवीना बने...

शिवगंज में जीनियस कराटे का बेल्ट टेस्ट संपन्न: प्रवीण और रवीना बने ब्लैक बेल्ट, SDM ने किया सम्मानित।

मूकनायक न्यूज/शिवगंज/सिरोही।

शिवगंज :जीनियस कराटे शिवगंज के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर विभिन्न बेल्ट हासिल कीं। सफल प्रतिभागियों को उपखंड अधिकारी आसूराम ने प्रमाण-पत्र और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।सिरोही कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक उकेन्द्र परिहार ने बताया कि यह बेल्ट टेस्ट शितोरियो कराटे स्कूल ऑफ इंडिया के डायरेक्टर लाल दर्दा, अशोक दर्दा तथा जिला कराटे कोच महेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार एवं रवीना कुमारी ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। हिमानी, हेजल खत्री और जनाया खत्री को येलो बेल्ट जबकि हीर अग्रवाल, लियाना सोलंकी, अंश गेहलोत एवं कार्तिकपाल सिंह को ऑरेंज बेल्ट प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी आसूराम रहे, अध्यक्षता डॉ. हनुवंत सिंह मेडतिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महीपाल दवे प्राचार्य विद्या मंदिर शिवगंज, हरीश परिहार (समाजसेवी), मांगीलाल (कमेटी अध्यक्ष) एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। SDM आसूराम ने कहा कि कराटे से अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।डॉ. हनुवंत सिंह मेडतिया ने कहा कि कराटे शारीरिक व मानसिक मजबूती देता है और आत्मरक्षा के गुण विकसित करता है। महीपाल दवे ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। समाजसेवी हरीश परिहार ने युवाओं व बालिकाओं को कराटे सीखने के लिए प्रेरित किया।अंत में उकेन्द्र परिहार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। इस दौरान कोच अंजनी परिहार, लता गेहलोत, अल्पेश अग्रवाल, नंदकिशोर सोनी, गणपतलाल, सोनल अग्रवाल, सुमन खत्री, अजय कुमार, दिलीप शर्मा, गोविंद माली, नटवरलाल, फूलचंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments