Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत मुक्ति मोर्चा गौर ब्लॉक इकाई का गठन, राम सागर प्रभारी व...

भारत मुक्ति मोर्चा गौर ब्लॉक इकाई का गठन, राम सागर प्रभारी व मो. तुफैल अध्यक्ष बने

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा की गौर ब्लॉक स्तरीय बैठक मंगलवार को जिलेबीगंज स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में आर. एल. गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के प्रस्तावित जुलाई माह के दौरे की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से भारत मुक्ति मोर्चा की गौर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें राम सागर को ब्लॉक प्रभारी, अल्तमश खान एवं मो. खुर्शीद को उपाध्यक्ष मो. शाहिद को सचिव तथा कुतुबुल्लाह समीर और जैद खान को सदस्य बनाया गया वहीं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की ब्लॉक कार्यकारिणी में मो. तुफैल को अध्यक्ष मो. इरफान को उपाध्यक्ष और अब्दुल शाहिद को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हृदय गौतम ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया मुख्य वक्ता मोहम्मद शमीम, राजाराम एवं डॉ. सुभाष ने मोर्चा के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर. के. आरतियन ने कहा कि मोर्चा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत है और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद कर रहा है उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक और सामाजिक लक्ष्यों की प्राप्ति का आधार है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments