न्यूज़ छत्तीसगढ़
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का बिलासपुर संभागीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के मनोनयन एवं समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से 21 जून 2026 को एनटीपीसी सीपत के हिन्डाडीह में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा मुख्य अतिथि तथा रामबहोरन लास्कर संभागीय अध्यक्ष (बिलासपुर संभाग) की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नन्दूराम राडेकर, के.आर. पैग्वार, वेणुधर रौतिया, बी.बी. राम, कांशीराम पनागर, के.एल. चौधरी, कुमार खरे, संजय लांझीवार, मुन्नालाल लांझीवार, धनंजय रात्रे, प्रीति रोहिदास, गीता रवि, अशोक सोनवानी, सोनु अहिरवार, अरुणा अहिरवार, मदनलाल मोहबे, मनीष बक्शी, सूरज पठारे, राधेश्याम रात्रे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मेलन में वेणुधर रौतिया, नन्दूराम राडेकर, मदनलाल मोहबे, के.एल. चौधरी, होरीलाल अनंत तथा बी.बी. राम ने अपने उद्बोधन में समाज को शिक्षित, संगठित एवं संघर्षशील बनने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जातिगत भेदभाव समाप्त करने, सामाजिक एकता बढ़ाने, रोटी-बेटी संबंधों को प्रोत्साहित करने, अंधविश्वासों के उन्मूलन तथा आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रविदास समाज के विभिन्न घटकों को एकजुट होकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा ने छत्तीसगढ़ में निवासरत रविदास समाज की जनगणना हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए फरवरी 2027 की जनगणना में जाति के कॉलम में “रोहिदास” दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक एवं प्रमाणिक जनसंख्या का आंकड़ा उपलब्ध होने पर उपवर्गीय एवं राजनीतिक आरक्षण सहित समाज के अधिकारों और विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं और राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा रायकर, पंचराम रात्रे एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
जिला पदाधिकारियों का मनोनयन
प्रदेश प्रवक्ता बी.बी. राम द्वारा प्रस्ताव एवं समर्थन के आधार पर निम्नानुसार पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया—
जिला बिलासपुर
- जिला अध्यक्ष – शिवनाथ रोहिदास
(प्रस्तावक – रुपेश रोहिदास) - जिला उपाध्यक्ष – लकेश्वर आदित्य
(प्रस्तावक – परशुराम आजाद) - जिला उपाध्यक्ष – गोकुल लास्कर
(प्रस्तावक – मनीष बक्शी) - संभागीय संयोजक – गेंदूराम आदित्य
(प्रस्तावक – रामबहोरन लास्कर) - कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – कृष्णा रायकर
(प्रस्तावक – नन्दूराम राडेकर)
जिला जांजगीर-चांपा - जिला अध्यक्ष – मुकेश तुरकाने
(प्रस्तावक – सूरज पठारे) - जिला सचिव – मुकेश अहिरवार
- जिला कोषाध्यक्ष – फकीरा रोहिदास
(प्रस्तावक – अशोक सोनवानी)
जिला शक्ति - जिला अध्यक्ष – मुनुराम कारकेल
(प्रस्तावक – अशोक सोनवानी)
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि बिलासपुर संभाग के शेष जिलों में जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन हेतु संभागीय अध्यक्ष रामबहोरन लास्कर को अधिकृत किया जाता है। उन्हें शीघ्र ही सभी जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संभागीय अध्यक्ष रामबहोरन लास्कर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया



