मूकनायक/ बद्री विशाल प्रजापति
सतना/ मध्य प्रदेश
प्रजापति जिला कुम्हार संघ मैहर के सचिव भीमसेन प्रजापति एवं उनकी टीम के द्वारा गांव-गांव घर-घर जाकर ऐसे उन बच्चों को खोज खोज कर लाया गया जिन्होंने 60% से ऊपर अंक अर्जित किए हैं उनको सूचीबद्ध तरीके से और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को उत्साहित प्रेरित करने के लिए पूरे मैहर जिले के अव्वल दर्जे में जिन छात्र-छात्राएं ने अंक अर्जित किए हैं उनको जिला कुम्हार संघ के सचिव के द्वारा फाइल कवर,कलम और थर्मस देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए भीमसेन ने कहा कि कलम की ताकत को बरकरार रखना चाहिए और महामानव, सिंबल ऑफ नालेज, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को हमें पढ़ना चाहिए जिससे कि हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। इस अवसर पर जिले के बच्चों में उत्साह एवं उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है ऐसे हमारे जिले के नायक भीमसेन प्रजापति के द्वारा सम्मान पत्र भी बच्चों को दिया गया।

