Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedरक्तदान के लिए महामानव का मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

रक्तदान के लिए महामानव का मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

रक्तदान के लिए महामानव का मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

मूकनायक

भिलाई छत्तीसगढ़
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्त वीरों व सामाजिक संस्थाओं का सम्मान हुआ आपातकालीन समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
इंडियान रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग में जिला स्तरीय सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग जिलाधीश अभिजीत सिंह,रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ.शरद पाटनकर,सी एस डाॅ.आशीषन मिंज, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.जे पी मेश्राम,सी एम ओ डाॅ.मनोज दानी ने महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी का सम्मान किया।
रेड ड्राफ फ्रेंडस क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा कर्मा भवन‌ सुपेला भिलाई में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी को सम्मानित किया।
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के रक्तदान देहदान प्रभारी डॉ.संजय वालवांद्रे जी का सम्मान पिछड़ा वर्ग दुर्ग संभागीय प्रभारी तुलसी साहू जी ने किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष आशीष चौहान, रक्तदान देहदान प्रभारी डॉ.संजय वालवांद्रे, संयोजक शैलेन्द्र भगत, प्रवीण वासनिक, नमेश्वरी सोनपिपरे, सुषमा रोकड़े, राजकुमार रामटेके, पुलकित चौहान, दिव्यांशु रोकड़े उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments