Friday, July 17, 2026
HomeUncategorizedकिसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी का कोंडागांव में जोरदार प्रदर्शन,...

किसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी का कोंडागांव में जोरदार प्रदर्शन, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ छत्तीसगढ़

किसानों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी का कोंडागांव में जोरदार प्रदर्शन, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

कोंडागांव छत्तीसगढ़

किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला मुख्यालय कोंडागांव में विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक माननीय दिनेश आजाद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हेम सिंह मौर्य ने की।

रैली में बड़ी संख्या में किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के पश्चात माननीय कलेक्टर महोदय के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी, किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने, धान एवं मक्का की एमएसपी पर गारंटी के साथ खरीदी, बैंकों की मनमानी पर रोक, कोकड़ी मक्का प्लांट को तत्काल प्रारंभ करने तथा किसानों के लिए जीवन बीमा योजना लागू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

मुख्य अतिथि दिनेश आजाद जी ने कहा कि देश का किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खेती की बढ़ती लागत और फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसान परेशान हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

जिला अध्यक्ष हेम सिंह मौर्य ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी तथा किसानों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

जय जवान – जय किसान | जय भीम | जय संविधान

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments