मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली जिला मुख्यालय पर स्थित अग्निशमन केंद्र के अनुबंध अग्निशमन कार्मिक एवं सफाई ड्राइवर और रैन बसेरा के केयरटेकरों द्वारा 9 माह का वेतन भुगतान नहीं होने के कारण अग्निशमन केन्द्र करौली से सामूहिक रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकल कर सभी संवेदकों से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की
इस ज्ञापन में निम्न संवेदकों पर बकाया वेतन दर्शाया गया है
- भगत कॉन्ट्रैक्टर करौली पर अक्टूबर 2024 तक का 4 माह का वेतन बकाया
- मेसर्स भारतीय ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, धौलपुर पर जनवरी व फरवरी 2026 2 माह का वेतन बकाया
- मैसर्स चौधरी कन्सट्रेक्शन एण्ड सप्लायर्स दौसा पर 3 माह का वेतन बकाया
उक्त वेतन के नहीं मिलने से इन कार्मिकों को आजीविका संचालन में भारी आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
इनकी हड़ताल का असर
करौली के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी के ढेर लगे होने से दुर्गंध उड़ रही है।

