Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सारभी गृह उद्योग का शुभारंभ माननीय‌ एम‌ डी कावरे संभागायुक्त दुर्ग ने...

सारभी गृह उद्योग का शुभारंभ माननीय‌ एम‌ डी कावरे संभागायुक्त दुर्ग ने किया

पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार जोन 1 गौतम नगर भिलाई में महिला सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा सारभी गृह उद्योग उद्घघाटन कार्यक्रम का‌ आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय माननीय एमडी कावरे संभाग आयुक्त दुर्ग, पूज्य भंते डॉक्टर चंद्रकीर्ति प्राध्यापक‌ विभागाध्यक्ष पाली भाषा सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश एवं महिला सशक्तिकरण संघ की प्रदेश अध्यक्ष आयुष्मति प्रज्ञा बौद्ध के सहयोग से शाक्यमुनि महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध, भारत रत्न विश्व भूषण बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर माता सावित्रीबाई फुले माता भीमाई‌, माता रमाई के प्रतिमा एवं छायाचित्र ऊपर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात भदंत डॉक्टर चंद्रकीर्ति के द्वारा त्रिशरण पंचशील एवं बुद्ध वंदना का सामूहिक पाठ करवाया गया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण संघ की प्रदेश अध्यक्ष आयुष्मति प्रज्ञाबौद्ध के द्वारा सभी शब्द का विश्लेषण कर बताया गया सा से माता सावित्रीबाई फुले, र से माता रमाई अंबेडकर भी से माता भीमाई इस प्रकार सारभी गृह उद्योग महिला सशक्तिकरण संघ का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज की निशक्त महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाकर मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास है ताकि वे रोजगार प्राप्त कर अपने स्वालंबन की दिशा में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सके इस दिशा में यह पहला कदम है। सारभी गृह उद्योग में सभी महिलाएं जिन को रोजगार की आवश्यकता है सम्मिलित हो सकती हैं और स्वालंबन की दिशा में आत्मनिर्भर बन सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एमडी कावरे साहब संभागायुक्त दुर्ग ने महिला सशक्तिकरण संघ के इस कदम का स्वागत किया और प्रज्ञा बौद्ध तथा उनकी टीम को बधाई दिए उन्होंने अपने उद्बबोधन‌ में उपस्थित महिलाओंसे आह्वान किया की सरकार की बहुत सारी योजनाएं निशक्त महिलाओं के लिए है आप सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा धान के पैरा से भी हस्तकला एवं चित्रकला आर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है धान के पैरा से चित्रकला बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस उद्योग से भी आय का स्रोत बढ़ाया जा सकता है यदि आप लोग तैयार हो तो हम आप लोगों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूज्य भंते डॉक्टर चंद्रकीर्ति महिला सशक्तिकरण संघ के संस्थापक भी हैं उन्होंने महिला सशक्तिकरण संघ के उद्देश्यो की विस्तृत जानकारी दिए और महिलाओं को स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दि बुध्दि स्ट सोसायटी आफ इंडिया के ट्रस्टी एस आर कानडे ‌ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम‌ डी कावरे साहब ने बार्बी गृह उद्योग में बनी हुई विभिन्न प्रकार की आचार, कई प्रकार के पापड़, दही मिर्ची, नमकीन धनिया हल्दी मिर्ची पाउडर इत्यादि सामग्री का फीता काटकर शुभारंभ किया प्रज्ञा बौद्ध ने उपस्थित महिलाओं से अनुरोध कियासारभी से बनी हुई सामग्री
का अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर खूब प्रचार प्रसार करें ताकि हमारा प्रोडक्ट हाथों हाथ बिक सके। इस अवसर पर कावरे साहब ने खुर्सीपार जोन 1 गौतम नगर भिलाई की टीम लीडर कविता चौकीकर‌ एवं इंदु उके‌‌ तथा उनके सहयोगियों को बधाई दिये। उक्त कार्यक्रम में इस संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी सरोज राजवर्धन, विद्या जन रोडे, नंदनी गौतम, अलका डोंगरे, सुनीता मेश्राम, जीएम वानखेडे धर्मेश प्रसेनजीत अजय गौतम हरविंदर आजाद महाराष्ट्र नागपुर से तथा बिलासपुर हरीश वाहने वंदना भांगे रायपुर से संध्या चौहान पुष्पा जागृत अनीता भीमटे, भारतीटेंभरेकर, राजनांदगांव से मंदा मेश्राम बुद्ध मित्रा वासनिक माया वासनिक हर्षिता पुष्पा सावलकर सुनीता इलम कर रविता लकडा डोगरगढ़ से पदमा मेश्राम नलिनी मेश्राम किरण मेश्राम बालोद से नीता रामटेके चंद्रशिला बाम्बेश्वर, रत्ना मेश्राम ज्योत्सना मेश्राम शैल माहेश्वरी नीतू रामटेके दुर्ग भिलाई से जय श्री ,शैलेंद्र भगत, मीना नारनवरे प्रदेश उपाध्यक्ष, कल्पना गजभिए प्रतिभा बन्सोड, पूनम ढोके, लीना वैद्य शालू दामले ‌, ज्योति ‌गेडाम इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीतिमा गेडाम‌ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष रजंना ‌वालवानदरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय सलाहकार आशीष चौहान ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments